X बंद करें
   

मदर्स डे पर देवोपम किड्स गार्डन में नन्हे बच्चों ने अपने गीतों से मदर्स को भाव विभोर कर दिया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज क्लास नर्सरी और एल के जी में पढ़ने वाले बच्चों की सम्मानित मदर्स की उपस्थिति में अत्यंत उल्लासपूर्वक और गरिमामय वातावरण में मदर्स डे को सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला जिला महामंत्री ममता अग्रवाल, आर्ट ऑफ लिविंग से सोनिया लूथरा, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गीतिका मारवाह, नीता अरोरा, युक्ता मुंजाल और स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने मां शारदा और स्कूल संस्थापक स्व श्री अमर नाथ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित ओर पुष्प अर्पित कर किया।

नन्हे मुन्हें बच्चों ने गीतों के माध्यम से अपनी मदर्स को अपनी भावनाओं से भाव विभोर कर दिया तो मदर्स ने भी अपने बच्चों के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी अतिथियों और उपस्थित मदर्स को यह एहसास करा दिया कि एक मां अपने बच्चे के लिए अपनी सामर्थ्य से ज्यादा भी कर सकती है।

अपने सम्बोधन में ममता अग्रवाल ने सभी मदर्स से अनुरोध किया कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा भी देनी चाहिए। योग शिक्षिका सोनिया लूथरा ने सभी मदर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सभी को योग और ध्यान के माध्यम से अपने जीवन स्तर को आनंददायक बनाए रखना चाहिए।

डॉ गीतिका मारवाह ने भी अपने सम्बोधन में सभी मदर्स से अनुरोध किया कि जब तक माताएं तन और मन से स्वस्थ नहीं होंगी तब तक हम अपने घर परिवार और बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते। कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी अतिथियों ओर उपस्थित मदर्स को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक बच्चे की मां होना ईश्वर द्वारा दिया गया एक अनमोल वरदान है और हम सब का ये कर्तव्य बनता है कि हम सब अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान और चरित्रवान भी बनाए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मदर्स को उपहार एवं सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया गया ।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News