X बंद करें

मुजफ्फरनगर- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन पुलिस का कड़ा पहरा, 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस ने निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया। परीक्षा के पहले दिन सभी 17 केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण रहा।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरों और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की गुंजाइश न रहे।

पहले दिन 3,189 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

आज दिनांक 25 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का विवरण इस प्रकार रहा। प्रथम पाली में कुल 7,920 अभ्यर्थियों में से 6,259 उपस्थित रहे, जबकि 1,661 अनुपस्थित पाए गए। तो वहीं द्वितीय पाली में कुल 7,920 अभ्यर्थियों में से 6,392 उपस्थित रहे, जबकि 1,528 अनुपस्थित रहे। पहले दिन कुल 15,840 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,651 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

26 और 27 अप्रैल को भी जारी रहेगी परीक्षा

होमगार्ड्स भर्ती की यह लिखित परीक्षा तीन दिनों (25, 26 और 27 अप्रैल) तक चलेगी। प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपील की है कि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निष्पक्ष रूप से परीक्षा में सम्मिलित हों।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News