X
मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जनपद मुजफ्फरनगर में एक नए राजनीतिक गठबंधन ‘प्रगतिशील सद्भावना मंच’ का औपचारिक गठन हुआ है। रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में मंच ने अपनी रणनीति और घोषणापत्र जारी किया। मंच का मुख्य उद्देश्य अति पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम समाज और वंचित वर्गों को एकजुट कर उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।
गठबंधन ने सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली, सस्ती व समान शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, आवास और सुलभ न्याय का वादा किया है। इसके साथ ही मंच ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए तीन विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें बुढ़ाना, चरथावल व बिजनौर सदर सीट हैं। प्रेस वार्ता में राव नदीम एडवोकेट, सुक्रमपाल कश्यप, देवेंद्र सिंह गुर्जर, बाबूराम पाल और संजीव पाल सहित प्रमुख नेताओं ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में यह गठबंधन प्रदेश में सामाजिक न्याय और विकास का एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














