X
मुजफ्फरनगर। बीएसएनएल ईयू (BSNL EU) और पेंशनर्स एसोसिएशन (AIBDPA) के संयुक्त आह्वान पर बुधवार से पटेल नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित इस धरने के पहले दिन भारी संख्या में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की।
यह धरना प्रदर्शन 22 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। कर्मचारियों की 3 प्रमुख मांगें हैं—
- तीसरे वेतन आयोग (3rd PRC) का संशोधन
- BSNL पेंशनरों का पेंशन पुनरीक्षण (Pension Revision)
- संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मियों की छंटनी पर तत्काल रोक
धरने की अध्यक्षता एन.पी. निगम ने की तथा कुशल संचालन आर.यू. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में परिमंडलीय सचिव (संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, यूपी पश्चिम) रामबीर सिंह तथा परिमंडलीय अध्यक्ष मो. इसराईल उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में गणेश दत्त शर्मा, जनार्दन शर्मा, एन.डी. त्यागी, एस.पी. सिंह, ओमकार शर्मा, सुल्तान सिंह, देवेंद्र वर्मा, जे.पी. गुप्ता, सतीश कुमार, खेमचंद, राजबीर सिंह, यू.एन. त्रिपाठी, सुरेश शर्मा, आदिल, रामबली, सईद, राधेश्याम सैनी, जय प्रकाश, मंजू, वी.के. शुक्ला और यू.सी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स व कर्मचारी मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














