X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर- नई मंडी क्षेत्र में 31 जुलाई को 4 घण्टे बिजली रहेगी बन्द

By muzaffarnagarviews

Published On:

X

मुज़फ्फरनगर- नई मंडी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुक्रवार को किया जा रहा है। जिसके चलते 31 जुलाई की सवेरे 4 घंटे बिजली बन्द रहेगी। क्षेत्रवासी बिजली पानी की व्यवस्था पहले ही कर लें। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना में बिजली बंद रखने की घोषणा की गई है।

बिजली विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं हेतु सूचना जारी करते हुए बताया कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र मण्डी समिति से निर्गत 11 के0वी0 न्यू मण्डी पोषक के क्षेत्रान्तर्गत बिजनेस प्लान के अन्तर्गत जर्जर तार बदलने का कार्य सम्पादित किया जायेगा। जिसके लिए शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत उपकेन्द्र मण्डी समिति से निर्गत 11 के०वी० न्यू मण्डी पोषक पर शट डाउन रहेगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News