X
मुज़फ्फरनगर- नचिकेता स्कूल्स में पवित्र सावन मास के शुभारंभ के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन मास भगवान शिव की आराधना और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान शिव की स्तुति, भजन, समूह नृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सावन मास के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय परिसर शिव भक्ति, हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

वहीं उप- प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी को सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














