X
मुजफ्फरनगर- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से दिए गए संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
श्रमिक राष्ट्र के विकास की आधारशिला- अनिल कुमार
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिक वर्ग राष्ट्र और प्रदेश के आर्थिक विकास की असली आधारशिला है। उन्हीं के परिश्रम से उद्योग, कृषि और निर्माण क्षेत्र में प्रगति संभव हो पाती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। विशेष रूप से अटल आवासीय विद्यालय (सत्र 2026-27) की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए बच्चों के अभिभावकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, विभिन्न उद्योग और श्रम संगठनों के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी और श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सहायक श्रमायुक्त ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














