X बंद करें

मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में नए कार्यालय का उद्घाटन, 8वें पोषण पखवाड़े के तहत कार्यशाला आयोजित

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में आज बुढ़ाना में बाल विकास परियोजना अधिकारी के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ श्रीमती सुमन तोमर, डॉ. राजीव कुमार और विभागीय स्टाफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार ने सीडीपीओ को सम्मानित करते हुए समस्त टीम को नए कार्यालय की शुभकामनाएं दीं।

कार्यालय उद्घाटन के साथ ही ‘8वें पोषण पखवाड़े’ (9-23 अप्रैल) के अंतर्गत एक जन-जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस वर्ष की मुख्य थीम “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” रखी गई है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों के शुरुआती सालों में सही पोषण, खेल-आधारित शिक्षा और माता-पिता की सक्रिय भूमिका उनके भविष्य के लिए कितनी अनिवार्य है।

कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और घर के बने पौष्टिक भोजन के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में सुपरवाइजर ईशा त्यागी, शिवानी, दीपा सैनी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित सैनी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News