X बंद करें

अपराध पर लगाम- एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने SSP और SP को किया सम्मानित

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद में अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई और मजबूत होती कानून-व्यवस्था को देखते हुए ‘एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट’ ने पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने SSP संजय कुमार वर्मा, SP ग्रामीण अक्षय माहदिक और SP सिटी अमृत जैन को पटका पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।

जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय पैदा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने इस सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन सिंघल, संजय गोस्वामी, नदीम अंसारी और रविकांत गोयला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News