X बंद करें

मुजफ्फरनगर- ‘क्रांति सेना’ महिला मोर्चा का बड़ा ऐलान, गांव-गांव तक बनेगी नई इकाइयां, हिंदू संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद में अपनी पैठ मजबूत करने और महिला संगठन को नई दिशा देने के लिए गुरुवार को हिंदू संगठन ‘क्रांति सेना’ महिला मोर्चा की एक अहम बैठक प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, नवीनीकरण और आगामी सामाजिक अभियानों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल सचिव प्रेमलता शर्मा ने की और संचालन जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संगठन की जड़ों को जिले के हर कोने तक पहुँचाना रहा। संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पूरे मुजफ्फरनगर जिले में महिला मोर्चा की नई इकाइयों का गठन किया जाएगा। विशेष रूप से युवा महिलाओं और छात्राओं को विचारधारा से जोड़ने के लिए एक ‘विशेष सदस्यता अभियान’ चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

मंडल सचिव प्रेमलता शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोश भरा। उन्होंने कहा, “हिंदू समाज की महिलाएं देश की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण में सदैव अग्रणी रही हैं। इस विस्तार अभियान के माध्यम से हम क्रांति सेना की आवाज को हर घर तक पहुंचाएंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मौजूद महिला पदाधिकारियों ने संगठन को प्रभावी बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। यह तय किया गया कि जून माह में एक और महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विस्तार अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर पूनम चाहल, सविता गौतम, अनीता ठाकुर, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, राखी प्रजापति, मिथिलेश गिरी, नरेश त्यागी, अनोखी दुबे, कमलेश देवी और विजयलक्ष्मी सहित सैकड़ों महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News