X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- आशादीप संस्थान में दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा ने की। संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा, योग शिक्षिका कु. स्वाती और शुभम कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। बच्चों और संस्थान के पदाधिकारियों ने मिलकर प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पर्वतासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन और शवासन आदि योग क्रियाएं सीखीं।

इस अवसर पर योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने योग के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित रूप से योग और ध्यान करने से बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास का स्तर बढ़ता है, साथ ही यह शरीर को निरोग और मानसिक रूप से मजबूत रखता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के सचिव इंजी. आर.के. गोयल, उपाध्यक्ष इंजी. बी.आर. शर्मा, उपमंत्री पी.के. गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रामबीर सिंह, बी.बी. गुप्ता, के.के. शर्मा, उमेशचंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा सहित शिक्षिका शिवानी त्यागी, मीना सिंह और जीवनी बंसल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों को फलाहार और सूक्ष्म जलपान वितरण के साथ हुआ।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News