X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बीआईएस (BIS) की ‘स्टैंडर्ड राइटिंग’ प्रतियोगिता, छात्रों को सिखाए शुद्धता जांचने के गुर

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) शाखा देहरादून के तत्वाधान में एक दिवसीय ‘स्टैंडर्ड राइटिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें विद्यालय के ‘स्टैंडर्ड क्लब’ के 90 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य वक्ता सूची द्विवेदी, रूपेश कुमार, शुभम कुमार और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने मां सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब के सदस्य छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सूची द्विवेदी ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन काम करने वाली भारत की राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली सर्वोच्च संस्था है। यह औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के लिए वैज्ञानिक आधार पर राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है, जो पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होते हैं। उन्होंने बताया कि यह डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों को मजबूती देने का काम कर रही है। यदि कोई प्रमाणित उत्पाद गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है, तो उपभोक्ता सीधे बीआईएस कार्यालय में इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकता है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News