X बंद करें
   

सवर्ण समाज की बैठक में बड़ा फैसला- UGC नियमों में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर में निकलेगा पैदल मार्च

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- नवीन मंडी स्थित गुड़ मंडी में मंगलवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सामाजिक समरसता, समानता और आर्थिक आधार पर अवसरों की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर एकजुट हुआ सवर्ण समाज

​बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने देश और समाजहित से जुड़े विषयों पर विचार रखते हुए तीन प्रमुख मांगों पर अपनी सहमति जताई। जिनमें UGC नियमों को रोलबैक किये जाने, SC/ST कानून/प्रावधानों को वापस लिए जाने व आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार से हटाकर पूरी तरह आर्थिक आधार पर लागू किये जाने की मांग शामिल हैं।

    23 सितंबर को टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

    ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए 23 सितंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे टाउन हॉल मुजफ्फरनगर में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इसके बाद, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से जुटे सवर्ण समाज एवं अन्य समर्थक वर्गों के लोग टाउन हॉल से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने बताया कि आगामी कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

    ​बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, नवीन मंडी अध्यक्ष संजय मिश्रा, युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अमित जैन, अभिषेक तोमर, संजीव तोमर, अशोक सिंह (एडवोकेट), राजवीर सिंह जादौन, हरेंद्र राणा, प्रमोद सिंह पुंडीर, संजीव बंसल, मुकेश आर्य और नितिन गोयल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

    मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

    Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

    Related News