X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित द लर्निंग ट्री स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस अत्यंत सम्मान, उत्साह एवं कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए गए सुंदर धन्यवाद कार्ड विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों — सफाई कर्मियों, माली, गार्ड एवं आया दीदी को भेंट किए।
नन्हे-नन्हे बच्चों ने सभी सहायक कर्मियों को श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से सभी कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनके परिश्रम, समर्पण एवं सेवाभाव के लिए आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुगंधा कपूर ने अपने संबोधन में कहा, “श्रमिक दिवस हमें श्रम की गरिमा और हर हाथ के महत्व का संदेश देता है। आज हमारे बच्चों ने छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़े जीवन मूल्यों जैसे सम्मान देना, आभार प्रकट करना और हर कार्य को महत्वपूर्ण समझना सीखा है।” विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














