X
मुजफ्फरनगर- जानसठ रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। बिजली विभाग द्वारा आज, 21 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को उपकेंद्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास और तकनीकी सुधार के कार्य कराए जाएंगे, जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।
बिजनेस प्लान और विभक्तिकरण का होगा कार्य
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जानसठ रोड से निकलने वाले ’11 केवी ए टू जेड (A to Z) पोषक (फीडर)’ के विभक्तिकरण (बायफर्केशन) का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उपकेंद्र के अंतर्गत बिजनेस प्लान में प्रस्तावित अन्य जरूरी कार्यों को भी संपादित कराया जाएगा ताकि आने वाले समय में निर्बाध बिजली मिल सके।
इस आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य के लिए विभाग द्वारा 21 मई 2026 को प्रातः 07:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक कुल 4 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस समयावधि में संबंधित फीडर से जुड़े सभी इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














