X
मुजफ्फरनगर- क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक लक्ष्मण विहार स्थित जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर मोर्चा को मजबूत बनाना रहा।
बैठक में जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि महिला शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के परिवार में बढ़ोतरी हुई और प्रेमपुरी क्षेत्र से गीता, संतोष, विनीता, सुमित्रा और कौशल्या आदि महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में महिला सुरक्षा और सामाजिक उत्थान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मोर्चा की कई पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














