X बंद करें
   

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ग्राम हरेटी पहुंचकर मृतक रोहन राठी के परिजनों को बंधाया ढांढस, एसएसपी से की वार्ता

By प्रशांत खत्री

Published On:

X

मुजफ्फरनगर- प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने गत दिनों ग्राम हरेटी के प्रधान विवेक राठी के सुपुत्र रोहन राठी की हुई निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शनिवार को मंत्री अनिल कुमार परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

​एसएसपी से वार्ता कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

​कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद भी पीड़ित परिजनों द्वारा कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुजफ्फरनगर से फोन पर वार्ता की। मंत्री ने एसएसपी से स्पष्ट कहा कि परिजनों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु की गहनता व गंभीरता से जांच कराई जाए और यदि कोई नया तथ्य या साक्ष्य सामने आता है तो उसके आधार पर निष्पक्ष व सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News