अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक में जा घुसी बस, 5 की दर्दनाक मौत जबकि 15 घायल

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

अलीगढ़ में बस और ट्रक की भिड़ंत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देररात यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत जबकि कई लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही स्लीपर बस कांच की बोतलों से भरे ट्रक में जा घुसी। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।

Leave a Comment

Related News