X बंद करें
   

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति का 42वां वार्षिकोत्सव 1 से 4 अक्टूबर तक, नई मंडी में बैठक कर बनी रणनीति

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

​मुजफ्फरनगर- श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपना 42वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में आगामी 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक भव्य ‘श्री श्याम वंदना महोत्सव’ एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

​महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा

बैठक में समिति से जुड़े नए सदस्यों का पटका पहनाकर पटका सम्मान किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने 42वें वार्षिक महोत्सव की रूपरेखा साझा की और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और सदस्यों ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, विकास गोयल, अचिन जिंदल, पीयूष मित्तल, नरेंद्र गर्ग, अमित सिंघल, गिरिराज स्वरूप, वंश गोयल, जय बंसल, मनीष जिंदल, सचिन मित्तल और संजय अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News