X
मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना भोपा पुलिस की कार्यकुशलता और तत्परता के चलते खतौली निवासी एक युवक को उसका खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन मात्र एक घंटे के भीतर वापस मिल गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पीड़ित और स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
सफर के दौरान गुम हुआ था आईफोन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खतौली निवासी योगेश मोगा ने शुक्रवार को थाना भोपा पुलिस को सूचना दी कि यात्रा के दौरान उनका लगभग ₹70,000 की कीमत का आईफोन (iPhone) रास्ते में कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही थाना भोपा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल सर्विलांस व अन्य संसाधनों के माध्यम से मोबाइल की तलाश शुरू कर दी।
मात्र एक घंटे में बरामद कर स्वामी को सौंपा
पुलिस टीम के अथक प्रयासों का ही नतीजा रहा कि महज एक घंटे के भीतर गुम हुआ आईफोन ढूंढ निकाला गया। इसके बाद सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए फोन को उसके स्वामी योगेश मोगा के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ आईफोन इतनी जल्दी वापस पाकर योगेश मोगा ने मुजफ्फरनगर पुलिस और थाना भोपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया। भोपा पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















