X बंद करें
   

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य “जाणता राजा” की तैयारी में जुटी भाजपा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जनता राजा की तैयारी के संदर्भ में जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हाल में एक कार्यकर्ता संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्या प्रेम सेवा मिशन के संयोजक डॉक्टर आशीष गौतम ने पहुंचकर उपस्थित जन समूह को आमंत्रित करते हुए बताया यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा मंच आयोजन भी बनने जा रहा है। 7 दिनों में लगभग डेढ़ लाख लोग इस महानाट्य को देखेंगे।

आज के कार्यकर्ता संगम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल सहित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संचालक डॉक्टर आशीष गौतम और डॉक्टर कुलदीप ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। तत्पश्चात डॉक्टर संजीव बालियान एवं कपिल देव अग्रवाल ने दिव्या प्रेम सेवा मिशन के कार्यों की जानकारी देते हुए सभी से संस्था द्वारा आयोजित शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित सबसे बड़े महानत्य जनता राजा को देखने के लिए मुजफ्फरनगर वासियों को प्रेरित किया।

कार्यकर्ता संगम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, गौरव स्वरूप, भाजपा नेता विशाल गर्ग, अभिषेक चौधरी, पवन अरोरा, प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, हरीश गुप्ता, सभासद सतीश कुकरेजा सहित भारी संख्या में डॉक्टर अधिवक्ता इंजीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शिक्षक व्यापारी उद्यमी बैंक कर्मी समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ता संगम संयोजक अमित गर्ग, शरद शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, निशंक जैन, विपुल भटनागर, कुश पुरी, विश्व रतन, कैप्टन प्रवीण, अमित पटपटिया, अजय सागर आदि का विशेष योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News