X बंद करें
   

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर में मनाया अनूठा रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं द्वारा केशव पूरी स्थित ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर पर एक दिव्य और अद्भुत रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सेंटर की पूजा बहन ने उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने रक्षा सूत्र के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।

पूजा बहन ने आज के प्रतिस्पर्धात्मक और तनावपूर्ण दौर में व्यापार के साथ-साथ मानसिक शांति बनाए रखने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार व्यापारी अपनी दैनिक दिनचर्या में शांत चित्त रहकर व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं और समाज की बुराइयों को पीछे छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।

देखें इस रक्षाबंधन पर भाई-बहन किस रंग की राखी और गिफ्ट्स का करें इस्तेमाल

व्यापारियों के लिए यह अपने तरह का पहला और अनोखा अनुभव रहा, जहां उन्होंने दीदी के प्रेरणादायक विचारों को सुनकर खुद को तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस किया। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारी भाइयों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। ​इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अंशुमान अग्रवाल, नीरज बंसल, प्रवीण धीमान, धारा सिंह, अमित राय जैन, विपिन कुमार मित्तल, अचिन सागर, संजय बंसल, चेतन कर्णवाल व डॉ. पुनीत सिंघल आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News