X बंद करें
   

संत रविदास जी की 650वीं जयंती: नई मंडी मंडल ने आर्यपुरी में निकाली ‘समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा’

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत नई मंडी मंडल द्वारा आर्यपुरी क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने विधि-विधान से कलश की पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया।

संत रविदास जी का जीवन दर्शन और समरसता का संदेश

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी ने अपने संबोधन में संत रविदास जी के जीवन दर्शन और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता के संकल्प को अत्यंत सारगर्भित रूप से प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल और वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गर्ग ने संत रविदास जी के जीवन परिचय और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व जिला संयोजक सचिन त्यागी, भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, मंडल महामंत्री हरीश गुप्ता, पूर्व सभासद मुकेश, राहुल, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गुप्ता, प्रगेश गौतम, सत्यवीर, उषारानी और सुभाष शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कलश यात्रा में आर्यपुरी की मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और भक्तिमय माहौल में गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News