X
मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उल्लास, उमंग और देशभक्ति से परिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः काल स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा द्वारा स्कूल परिसर में उपस्थित नन्हें मुन्हे बच्चों, उनके अभिभावकों, भारत विकास परिषद प्रयाग से आए विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक गुलाटी, डॉ अजय भारती आदि व समस्त विद्यालय स्टाफ के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया एवं मधुर स्वर में राष्ट्रीय गान गाया गया।

देशभक्ति से परिपूर्ण नारों के उद्बोधन के पश्चात प्रिंसिपल मैम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि हम सबको राष्ट्र प्रथम की भावना को हमेशा अपने मन में रखना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे हमारा देश ओर अधिक शक्तिशाली,समृद्ध ओर सुरक्षित बने। इस शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अभिभावक ओर अतिथियो द्वारा तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













