मुज़फ्फरनगर, मेरठ समेत 27 जिलों की वायु गुणवत्ता सामान्य, हरित पटाखों को अनुमति

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

लखनऊ, प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य के 27 शहरों में वायु गुणवत्ता सामान्य पाये जाने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दिवाली उत्सव पर समूचे प्रदेश में हरित पटाखे बेचे जा सकेंगे। अपर मुख्य सचिव शासन अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

काल्पनिक चित्र

प्रदेश के जिन क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता मॉडरेट अथवा बेहतर है तो उन सभी क्षेत्रों में हरित पटाखों का विक्रय एवं उपयोग अनुमन्य किया जा सकता है। इसी कड़ी में 27 शहरों में वायु गुणवत्ता का अनुश्रवण कराया जा रहा है। इन सभी 27 जिलों में ग्रीन पटाखों की रहेगी अनुमति- लखनऊ, कानपुर, आगरा, सोनभद्र, गजरौला, गाजियाबाद, हापुड़, वाराणसी, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, खुर्जा, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, मथुरा, सहारनपुर, गोरखपुर, उन्नाव, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ एवं अयोध्या में वायु गुणवत्ता का स्तर मॉडरेट पाया गया। 

Leave a Comment

Related News