X
मुजफ्फरनगर/लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुजफ्फरनगर के भाजपा नेताओं और व्यापारी प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण तथा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से वार्ता की।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, अभिषेक चौधरी, सचिन सिंघल और रिंकल बंसल शामिल रहे। भेंट के दौरान नेताओं ने मंत्रियों के समक्ष क्षेत्र के विकास, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने जनहित और व्यापारी हितों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव भी मंत्रियों के सामने रखे।
मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधिमंडल की बातों को सभी प्रभारी मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री ने बेहद गंभीरता से सुना और हर संभव सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्रियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों व आमजन के हितों की रक्षा करने और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों द्वारा दिए गए समय और आत्मीय स्वागत के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














