X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- शहर को जाम मुक्त बनाने की कवायद, एसपी ट्रैफिक ने रूट मार्शलों को दिए कड़े निर्देश

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय और एसएसपी मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार, शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ‘आरटीसी’ (रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन) योजना लागू की गई है। इस विशेष योजना के तहत जनपद के प्रमुख और व्यस्त मार्गों को चिह्नित कर 11 जून से 31 जुलाई 2026 तक विशेष रूट मार्शलों की नियुक्ति की गई है।

​इसी सिलसिले में मंगलवार को एसपी ट्रैफिक और आरटीसी योजना के नोडल अधिकारी श्री अतुल कुमार चौबे ने रूट मार्शलों, यातायात उपनिरीक्षकों और लिंक उपनिरीक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और उन्हें ब्रीफ किया। बैठक में एसपी ट्रैफिक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके निर्धारित मार्गों, कर्तव्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत गाइडलाइंस दीं।

​एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त बाजारों में ट्रैफिक को किसी भी कीमत पर सुचारु रखा जाए। यदि कहीं भी जाम की स्थिति बनती है, तो रूट मार्शल तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आपसी तालमेल और पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया, ताकि आमजन को जाम की झंझट से मुक्ति मिल सके और शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News