X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बाबू अशोक गुप्ता की 9वीं पुण्यतिथि पर छबील का आयोजन

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- सदर बाजार में दीवानी न्यायालय के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बाबू अशोक गुप्ता की 9वीं पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहद गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिवार, अधिवक्ता साथियों और स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर जनसेवा के संकल्प को दोहराया और राहगीरों के लिए विशाल छबील का आयोजन किया।

​सदर बाजार की गली नंबर 1 में आयोजित इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय बाबू अशोक कुमार गुप्ता का पुण्य स्मरण किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए जनता के लिए पुदीना-नींबू शिकंजी की छबील लगाई गई। इस छबील का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमा, समाजसेवी गंगा प्रताप अग्रवाल, इंजीनियर क्लब के अध्यक्ष ई0 बृजभूषण गुप्ता, कृष्ण गोपाल मित्तल, भाजपा नेता सुनील तायल और कांग्रेस नेता सलमान सईद ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

​इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता भीमसेन वत्स और संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्रा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्व. बाबू अशोक गुप्ता के साथ बिताए पलों और उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

​”माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं”

कार्यक्रम के आयोजक शलभ गुप्ता और अमित गुप्ता एडवोकेट ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अपने पिता को याद करते हुए भावुक मन से शलभ गुप्ता ने कहा, “आज हम जीवन में जिस भी मुकाम पर हैं, वह अपने माता-पिता के आशीर्वाद और संस्कारों की बदौलत ही हैं। माता-पिता की सेवा से बढ़कर संसार में कोई दूसरा धर्म नहीं है। हम निरंतर उनके दिखाए सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर समाज की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सेवादार उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विकी चावला, आकाश अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, जनार्दन विश्वकर्मा, जॉली मित्तल, परवीन अरोरा एडवोकेट, योगेंद्र नारायण एडवोकेट, अंकुर गोयल, रजनीश बंसल, विजय बाटा, राजेश भाटिया, परवीन उपाध्याय, अनिरुद्ध बालियान, देवेश गर्ग, रमित मित्तल, विपिन गुप्ता, संजीव गौतम एडवोकेट, शमशाद अहमद, खालिद, अशोक तोमर एडवोकेट, दीपक मित्तल सर्राफ, राजीव बंसल, राजेंद्र तायल, शशि कुमार, सर्वेश तायल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, योगेंद्र शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, चंद्रमणि शर्मा एडवोकेट, देवेंद्र खरब एडवोकेट, सुदेश शर्मा एडवोकेट, सचिन त्यागी एडवोकेट, संजीव सिंघल, मनीष गुप्ता, अमित गुप्ता (व्यापारी नेता) और राजीव मोहन शर्मा शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News