X बंद करें
   

शुकतीर्थ- सनातन धर्म के उज्ज्वल स्तंभ महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन, आज दोपहर दी जाएगी समाधि

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- हनुमान भक्ति की दिव्य परंपरा के ध्वजवाहक और शुकतीर्थ स्थित श्री हनुमतधाम के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री केशवानंद सरस्वती जी महाराज महाप्रयाण (ब्रह्मलीन) कर गए हैं। उनके देवलोक गमन से संपूर्ण तीर्थनगरी और सनातन धर्म प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पूज्य महाराज श्री की अंतिम यात्रा और समाधि प्रक्रिया आज, 17 मई को पूरे वैदिक रीति-विधान के साथ संपन्न होगी।

श्रद्धालुओं को अपने आराध्य संत के अंतिम दर्शन कराने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे पूज्य महाराज श्री की अंतिम यात्रा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। इस दौरान देश-विदेश से आए भक्त, संत-महात्मा और आम जनमानस उनके श्रीचरणों में अपना अंतिम नमन अर्पित करते हुए भावभीनी विदाई देंगे। नगर भ्रमण के पश्चात अपराह्न 3:30 बजे श्री हनुमतधाम परिसर में ही पूज्य महाराज श्री को वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रों में वर्णित संत परंपरा के अनुसार भू-समाधि प्रदान की जाएगी।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंचकर उन्हें नमन किया और कहा कि स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज का जाना केवल एक महापुरुष का विदा होना नहीं, बल्कि एक महान तपस्या, दिव्य युग और सनातन धर्म की अखंड ज्योति के एक अध्याय का पूर्ण होना है। उन्होंने जीवनपर्यंत हनुमान भक्ति और लोक कल्याण का जो मार्ग दिखाया, वह हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। समस्त संत समाज और श्री हनुमतधाम परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुजनों से इस पुण्य और भावुक क्षण में उपस्थित होकर पूज्य महाराज श्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News