X बंद करें
   

भारत विकास परिषद् ‘मेन’ शाखा मुजफ्फरनगर को मिला “सर्वश्रेष्ठ शाखा” का गौरव, 39वां दायित्व बोध समारोह संपन्न

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- भारत विकास परिषद् (भाविप) ‘मेन’ शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह मेरठ रोड स्थित मंगलम गोल्ड वेंकट हॉल में बेहद गरिमामय और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मुजफ्फरनगर ‘मेन’ शाखा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा “सर्वश्रेष्ठ शाखा” के पुरस्कार से नवाजा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में प्रांतीय पदाधिकारी अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रवीण गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​शाखा को मिले “सर्वश्रेष्ठ शाखा” के प्रतिष्ठित सम्मान को अध्यक्ष संजय मिश्रा की कर्मठ टीम— नवनीत गुप्ता, नीरज सिंघल एवं डॉ. अंजलि गर्ग ने अतिथियों के हाथों ग्रहण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में राजीव त्रीखा द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर गीतों ने समां बांध दिया।

समारोह के दौरान नए सदस्यों का स्वागत किया गया और आगामी सत्र के नए दायित्व धारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए पदाधिकारियों में के.पी. राठी, पुरुषोत्तम सिंघल, डॉ. अंजलि गर्ग, सुनीता शाह, ओ.डी. शर्मा, प्रीति वर्धन शर्मा, बृजेश आत्रेय, ब्रजमोहन शर्मा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, अरुण मित्तल एवं अनिल शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में संजय मिश्रा, हर्षवर्धन जैन एवं अशोक सिंघल ने सभी प्रांतीय व स्थानीय अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात सभी सदस्यों ने सुरुचिपूर्ण सहभोज (डिनर) ग्रहण किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News