X
मुजफ्फरनगर। शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर शामली रोड (चरथावल मोड़) स्थित सिद्धपीठ श्री शनि धाम मंदिर में सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन किया गया। मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि प्रातः काल आयोजित इस यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस धार्मिक अनुष्ठान को निर्विघ्न संपन्न कराने में राकेश तनेजा, संजय अरोरा, रमेश चंद्र बंसल, रविन्द्र गोयल, सुधीर चौधरी, भावना अरोरा, सरिता अरोरा और आशा गर्ग सहित परिषद के अनेक सक्रिय सदस्यों व भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















