X
मुजफ्फरनगर- प्रयत्न संस्था द्वारा यथार्थ मल्टी स्पेशलिटी ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया। शिविर का उद्धघाटन प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व सीएमओ डॉ सुनील कुमार ने किया।
नगर के सनातन धर्म सभाभवन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान रीना अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, मणि पटपटिया, अनुपमा, प्रीति भारद्वाज, गुंजन अरोड़ा व कमला भगत आदि के संयुक्त प्रयास से सनातन धर्म में एक सफल शिविर का आयोजन किया गया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















