X बंद करें

विश्व पृथ्वी दिवस- “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” के मंत्र के साथ मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” की वैश्विक थीम के साथ आज जनपद में ‘विश्व पृथ्वी दिवस-2026’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी प्रभाग) अभिनव राज के मार्गदर्शन में डॉ. राजीव कुमार द्वारा होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में एक भव्य जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी तूलिका से “धरती मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ” के संदेश को कैनवास पर उतारकर समाज को पर्यावरण बचाने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता में अनन्या, आराध्या, तानिया शर्मा, आरव, शौर्य (कक्षा-6), आयूषी (कक्षा-4), शिदरा, प्रज्ञा, समद (कक्षा-5), खुशी, साहिल (कक्षा-8) और विधि व सदफ ने आकर्षक चित्र बनाकर जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ से श्रीमती सुरेखा, धीरज बालियान, शुभम शुक्रलिया और नितिन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पृथ्वी के प्रति हर नागरिक की जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News