X
मुजफ्फरनगर- जानसठ रोड पर भारत ज्ञान सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय ‘निरंतर वृक्षारोपण अभियान’ चलाया जा रहा है। पिछले दो महीनों से ट्रस्ट के सदस्य प्रतिदिन तुलसी, नीम, अश्वगंधा, गिलोय और आंवला जैसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधे लगा रहे हैं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उदित जैन, उपाध्यक्ष अंकूर जैन टायर और सचिव डॉ. आलोक जैन सहित समस्त टीम ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। ट्रस्ट का यह प्रयास समाज को आयुर्वेद और हरियाली से जोड़कर एक सुरक्षित भविष्य की नींव रख रहा है। आइए, हम सब भी इस संकल्प का हिस्सा बनें— “एक पौधा, एक संकल्प—स्वस्थ पृथ्वी की ओर एक मजबूत कदम!”
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














