X बंद करें

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुज़फ्फरनगर MDA की उपाध्यक्ष का तबादला, अलीगढ़, अयोध्या और गाजीपुर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी ताजा सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में मुज़फ्फरनगर, अलीगढ़, अयोध्या और गाजीपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले प्रभावित हुए हैं।

मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) को मिलीं नई उपाध्यक्ष

तबादलों की इस कड़ी में मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना का तबादला कर दिया गया है, उन्हें अब हापुड़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सीतापुर की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या को मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी (DM)

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई जिलों की कमान नए हाथों में सौंपी गई है।
अविनाश कुमार: जिलाधिकारी गाजीपुर से अब जिलाधिकारी अलीगढ़।
अविन्द सिंह: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त से अब जिलाधिकारी एटा।
अमित आसेरी: विशेष सचिव PWD से अब जिलाधिकारी बांदा।
डॉ. अंकुर लाठर: उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से अब जिलाधिकारी फर्रुखाबाद।
ईशा प्रिया: विशेष सचिव पर्यटन से अब जिलाधिकारी अंबेडकर नगर।
शशांक त्रिपाठी: जिलाधिकारी बाराबंकी से अब जिलाधिकारी अयोध्या।
ईशान प्रताप सिंह: विशेष सचिव मुख्यमंत्री से अब जिलाधिकारी बाराबंकी।

सचिवालय और अन्य विभागों में तैनाती

जिले की जिम्मेदारी के साथ-साथ शासन स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी रहे निखिल टीकाराम फुंडे को अब विशेष सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को विशेष सचिव, कृषि विभाग और बांदा की जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीबा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने कई संयुक्त मजिस्ट्रेटों को पदोन्नत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात किया है:
उत्कर्ष द्विवेदी: सोनभद्र से CDO शाहजहांपुर।
अभिनव जे. जैन: मथुरा से CDO कानपुर नगर।
दीक्षा जोशी: मेरठ से CDO सीतापुर।
​शासन का मानना है कि इस फेरबदल से विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News