X बंद करें

मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- विश्व बंधुत्व व मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा। इस पावन अवसर पर मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस सप्ताह मेष वाले रहें सावधान, सिंह, कन्या व वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक उलझन, बंदरों को खिलाएं टमाटर

उक्त जानकारी देते हुए मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश व संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे से मानव एकता दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर एवं भव्य सत्संग का आयोजन स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में मिशन के भक्तजन श्रद्धालु रक्तदान करेंगे। मुख्य आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरोवर के सम्मुख ग्राउंड नं. दो में एक भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु भक्त प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। यह पावन अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति का उत्सव होगा, जो प्रत्येक हृदय को ईश्वरीय एकत्व के अनुभव से जोड़ते हुए आंतरिक शांति और संतोष की अनुभूति कराएगा।

यह पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी की दिव्य स्मृति को समर्पित है, जिनका सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा की अद्वितीय मिसाल रहा है। उन्होंने अपने आचरण और विचारों के माध्यम से मानवता को प्रेम, विनम्रता और परोपकार का सच्चा मार्ग दिखाया। उनके दिव्य आदर्श आज भी प्रत्येक हृदय में सेवा, भक्ति और एकत्व की ज्योति प्रज्वलित करते हैं, और मानव मात्र को यह प्रेरणा देते हैं कि सच्ची साधना केवल शब्दों में नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा, करुणा और आपसी भाईचारे के भाव में निहित हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News