X बंद करें

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर: एसपी सिटी और एसपी देहात का तबादला, अमृत जैन और महादिक अक्षय संभालेंगे नई कमान

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में किए गए बड़े फेरबदल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद के दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जनपद के एसपी सिटी (SP City) और एसपी देहात (SP Rural) का तबादला कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सत्यनारायण प्रजापत का शानदार कार्यकाल

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मुजफ्फरनगर में अपने 3 वर्ष का कार्यकाल हाल में पूर्ण किया है। जिसके बाद शासन ने उन्हें कौशाम्बी का पुलिस अधीक्षक बनाया है। उनका शानदार कार्यकाल मुजफ्फरनगर वासियों की यादों में कैद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उनका व्यवहारिक स्वभाव वास्तव में प्रशंसनीय रहा।

अमृत जैन होंगे नए एसपी सिटी

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। शहर की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। निवर्तमान एसपी सिटी के कार्यकाल के बाद अब अमृत जैन से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीदें जुड़ी हैं।

महादिक अक्षय संजय को मिली एसपी देहात की जिम्मेदारी

वहीं, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की कमान अब महादिक अक्षय संजय संभालेंगे। उन्हें मुजफ्फरनगर का नया एसपी देहात बनाया गया है। ग्रामीण इलाकों में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से शासन ने यह कदम उठाया है। दोनों ही अधिकारी जल्द ही जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News