X
मुजफ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी ने आज नवीन मंडी स्थल का दौरा किया। इस दौरान वे प्रमुख चावल व्यापारी अंकित गर्ग (नैनो चावल) के प्रतिष्ठान पर पहुँचे, जहाँ व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय सीबीएसई बोर्ड में हुआ शामिल, पुरानी फ़ीस पर ही कर सकेंगे शिक्षा प्राप्त
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता शिवम सिंघल ने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को नवीन मंडी की विभिन्न समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों और समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।
व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता
स्वागत समारोह में मौजूद व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कड़े शब्दों में कहा कि, “भाजपा सरकार में किसी भी विभाग द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके मान-सम्मान की रक्षा करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अंकित गर्ग, भाजपा नेता शिवम सिंघल और विवेक गर्ग सहित कई प्रमुख व्यापारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और सरकार की व्यापारी हितैषी नीतियों की सराहना की।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













