X बंद करें

सावधान! मुजफ्फरनगर में कल इन इलाकों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी ख़बर…

By प्रशांत खत्री

Published On:

मुज़फ्फरनगर के इन क्षेत्रों में 23 जनवरी को 4 घंटे बिजली रहेगी बन्द, देखें लिस्ट
X

मुजफ्फरनगर। नगर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। जानसठ रोड स्थित विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तकनीकी एवं एडमिन के अधिशासी अभियंता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सुजड़ू बिजली घर पर आवश्यक टेस्टिंग और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मोहल्लों और औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब 4 घंटे तक बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सुजड़ू से जुड़े सुजड़ू, कुंगरपट्टी, खालसा पट्टी, जहाँगीर पट्टी, खालापार और औद्योगिक क्षेत्र के 11 केवी पोषकों (feeders) पर दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी कार्य निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News