X
मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देश और एमडीए उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में खतौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बुढ़ाना रोड और ग्राम शेखपुरा में लगभग 48 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
प्रवीन, सुशील, अनिल पुत्रगण कन्हैया लाल, बाबूराम, विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुत्रगण रतीराम आदि द्वारा स्थल- ख0नं0- 253, 255, 256, 260, 261, 262, 263, 349, 391, 393 खतौली रूरल, बुढाना रोड खतौली में लगभग 25 बीघा, विभूति गुप्ता पुत्र देवेन्द्र गुप्ता, दिनेश गर्ग, श्रीमती तमन्ना पुत्री हसनैन अली द्वारा स्थल- ख0नं0- 19, ग्राम शेखपुरा कस्बा खतौली में लगभग 15 बीघा एवं अमित गोयल, ईशान पुत्र जीशान, अनीश पुत्र जुल्फिकार द्वारा स्थल- ख0नं0- 108 बुढाना रोड काजी फार्म के सामने कस्बा खतौली में लगभग 08 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण के अनुसार, खतौली रूरल और काजी फार्म के सामने प्रवीन, सुशील, अनिल, विभूति गुप्ता और अमित गोयल आदि भू-स्वामियों द्वारा बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस और चालानी कार्रवाई के बावजूद निर्माण न हटाए जाने पर आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की टीम के साथ संबंधित थाने का पुलिस बल तैनात रहा। एमडीए की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















