X बंद करें

मिशन शक्ति के तहत नारी शक्ति का सम्मान, एसपी क्राइम ने महिलाओं को किया जागरूक

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी सभा भवन में ‘वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा’ एवं ‘व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल’ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनीता राजवंशी और राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता और गुंजन गर्ग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप और एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, मंडी कोतवाल बृजेश शर्मा और महिला थाना अध्यक्ष सविता रानी ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर और भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

संबोधन के दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं को राजनीति में आगे आने का आह्वान किया, ताकि देश की प्रगति में उनकी भागीदारी बढ़ सके। वहीं, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि मिशन शक्ति के कारण महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई है और आज नारी निडर होकर कार्यस्थलों पर जा रही है। कार्यक्रम में रजनी मिश्रा, अरुणा रानी, रुचि शर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपने अधिकारों पर चर्चा की। अंत में शलभ गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News