X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज वार्षिक परीक्षाफल सत्र (2025-26) घोषित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। पहले सत्र में प्ले एवं नर्सरी तथा दूसरे सत्र में एल के जी और यू के जी क्लास के बच्चों को उनके माता पिता की गरिमामय उपस्थिति में उनके द्वारा वर्ष भर किए गए परिश्रम को सम्मानित किया गया।
प्रत्येक क्लास के सभी बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड, क्लास टॉपर्स को एक ट्रॉफी, स्कूल में आयोजित ओलंपियाड में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ साथ गोल्ड मेडल, स्टेशनरी किट और भी अनेक पुरस्कार दिए गए। जिन्हें पाकर सभी बच्चों के चेहरों पर एक मुस्कान देखकर उनके माता पिता भी अपने बच्चों पर गर्व कर रहे थे। अपने अपने सम्बोधन मे माता पिता ने बच्चों की सफलता का श्रेय देवोपम स्कूल ओर यहां की मेहनती टीचर्स को दिया। एवं कहा कि अगर बेस्ट प्री स्कूल की बात होगी तो देवोपम उसमें सबसे पहले होगा।

स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने स्कूल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए पैरेंट्स को धन्यवाद दिया और अपने सम्बोधन में सभी उपस्थित अभिभावकों को कहा कि इतने छोटे बच्चों पर अभी बहुत ज्यादा उम्मीदों का दबाव ना डाले। सभी बच्चों को बहुत सा प्यार और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल और सम्मानित योग टीचर मुकुल दुआ ने अपने सम्बोधन में बच्चों को तनाव मुक्त जीवन जीने ओर अपने अच्छे कार्यों से अपने माता पिता का नाम ऊंचा करने की प्रेरणा दी।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















