X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज भारतीय नववर्ष संवत् 2083 और वासंतिक नवरात्रों के शुभारंभ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परंपरा का निर्वहन करते हुए स्कूल प्रांगण में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को धारण किए कन्याओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजीव मुंजाल और प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने देवी स्वरूपा कन्याओं के चरण पखारे, मस्तक पर तिलक लगाया और विधिवत आरती पूजन किया।
प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए इस दिन की महत्ता बताई। उन्होंने कहा, “आज का दिन अत्यंत पवित्र है। मां दुर्गा दुष्टों का संहार करने वाली और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली शक्ति हैं। हमें उनके जीवन से शक्ति और भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान स्कूल का वातावरण भक्तिमय रहा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













