X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित “द लर्निंग ट्री स्कूल” में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को मां शैलपुत्री के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और नवरात्रि के पहले दिन उनकी पूजा की जाती है। माँ शैलपुत्री शक्ति और साहस का प्रतीक हैं। शिक्षिकाओं ने बच्चों को समझाया कि हमें भी मां शैलपुत्री की तरह मजबूत, सच्चे और अच्छे गुणों वाला बनना चाहिए।

नन्हे बच्चों ने इस अवसर पर “जय माता दी” के जयकारे लगाए तथा भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता और प्रसन्नता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराने का यह एक सराहनीय प्रयास रहा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com












