यूपी में कोरोना के 106 एक्टिव केस, टीकाकरण 13 करोड़ 8 लाख के पार

By muzaffarnagarviews

Published On:

लखनऊ, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 4 मरीज हुये स्वस्थ जबकि कुल कोरोना संक्रमण के 106 एक्टिव केस सामने आए हैं।

 स्वास्थ्य विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कुल 16,87,155 संक्रमित कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल 106 एक्टिव मामले हैं, जिसमें से 87 लोगों का घरों में ही उपचार हो रहा है।

काल्पनिक चित्र

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन नया मॉडल 2.0 शुरू


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक वैक्सीन की कुल 13 करोड़ 8 लाख 60 हजार 760 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Leave a Comment

Related News