X बंद करें

मुजफ्फरनगर में बेजुबान के साथ क्रूरता, आरोपी के खिलाफ जांच शुरू

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला हलवाइयान में पशु क्रूरता की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देख हर कोई दंग है। यहाँ एक युवक ने बेजुबान कुत्ते के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए उसे जमीन पर पटक-पटक कर मरणासन्न कर दिया। दिल दहला देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला हलवाइयान में एक युवक ने अचानक गुस्से में आकर सड़क पर घूम रहे एक कुत्ते को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, युवक ने बेजुबान को पैर से पकड़कर हवा में उछाला और फिर पत्थर जैसी कठोर जमीन पर कई बार पटका। इस क्रूरता के कारण कुत्ता बुरी तरह घायल होकर वहीं तड़पने लगा। घटना को देखकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बेजुबान के साथ हुई इस बर्बरता की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रमुख पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी को मामले की जानकारी दी। सन्नी पंजाबी बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और घायल कुत्ते की स्थिति देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की शिनाख्त शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक बेजुबान जानवर के प्रति इस तरह की हिंसक मानसिकता समाज के लिए खतरा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News