मुजफ्फरनगर में देररात भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, हादसे में 2 कि मौत, बच्ची समेत 6 घायल

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- पेड़ से टकराई कार- जनपद के चरथावल मार्ग पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मेरठ से एक शादी समारोह अटेंड कर लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे जो मेरठ में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। रात्रि लगभग 2:00 बजे जब वे चरथावल मार्ग पर पहुंचे, तो चालक को अचानक भ्रम हुआ कि उनका घर आ गया है। गाड़ी मोड़ने के प्रयास में तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दो की मौत, घायलों का उपचार जारी

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस दुर्घटना में रोहित और विकास नामक दो युवकों की दुखद मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी छह घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। घायलों में से एक बच्ची का निजी अस्पताल में भी उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जांच और घायलों से बातचीत में यह बात सामने आई है कि हादसा गाड़ी के अचानक अनियंत्रित होने के कारण हुआ। साथ ही यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी के व्हील अलाइनमेंट में कुछ तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से चालक गाड़ी पर संतुलन नहीं रख सका। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News