मुज़फ्फरनगर- अवैध प्लॉटिंग पर MDA का शिकंजा, बुलडोजर ने ध्वस्त किया क़रीब 110 बीघा अवैध निर्माण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने बुधवार को बड़ी स्ट्राइक की है। मंडलायुक्त सहारनपुर के दिशा-निर्देशन और MDA उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने जानसठ रोड और शेरनगर क्षेत्र में करीब 110 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण के जोन-01 में हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के समय प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पूरी टीम के साथ संबंधित थानों का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी भी विरोध की स्थिति से निपटा जा सके।

जानसठ रोड (ग्राम बीबीपुर) भट्टे के पीछे पुष्पेंद्र त्यागी और अजय सिंह आदि द्वारा लगभग 35 बीघा भूमि पर बिना प्राधिकरण की अनुमति और तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। तो वहीं NH-58 (ग्राम शेरनगर) पर भी सतीश कुमार आदि द्वारा लगभग 75 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इन अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध पूर्व में ही नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्यवाही के उपरान्त ध्वस्तीकरण के आदेश भी निर्गत किए जा चुके थे, लेकिन भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसी के चलते आज प्राधिकरण ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों, बाउंड्री वॉल और अन्य अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News