मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित द लर्निंग ट्री स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को सम्मान देना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक पालन-पोषण से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान करना था।
वहलना चौक पर रोडवेज़ बसों के संचालन से लोगों को हो रही परेशानी, रोडवेज़ ARM से हुई बातचीत, डीएम के साथ होने वाली बैठक में निकाला जाएगा नया रास्ता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतिका मारवाह (एम.एस.) तथा श्रीमती शालिनी ओबेरॉय जैन (पैरेंट एवं चाइल्ड कोच) उपस्थित रहीं। डॉ. गीतिका मारवाह ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी ओबेरॉय जैन ने माताओं को अभिभावकों और बच्चों के बीच सकारात्मक संबंध बनाने, आधुनिक समय में बच्चों के पालन-पोषण के प्रभावी तरीकों तथा उनके भावनात्मक विकास के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनकी प्रेरणादायक बातों से सभी अभिभावक काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए कई रोचक एवं मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया
वीमेन डे पर डॉ गीतिका मारवाह ने प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए दिया संदेश
जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम का वातावरण और भी आनंदमय हो गया तथा माताओं ने इस अवसर का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार भी सिद्ध हुआ।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














