मुजफ्फरनगर- दबंगई की हद पार: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह के बेटे और ड्राइवर सहित 3 गिरफ्तार, युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में मामूली विवाद ने गंभीर संघर्ष का रूप ले लिया। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के पुत्र और उनके सहयोगियों पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संगठन अध्यक्ष के बेटे और ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​घटना की शुरुआत बीती 6 मार्च को हुई, जब नसीरपुर निवासी दुष्यंत अपनी गाय लेकर जा रहा था। रास्ते में ठाकुर पूरन सिंह की गाड़ी आने पर दुष्यंत ने गाड़ी साइड करने को कहा, जिस पर तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इसी रंजिश में शाम के समय जब दुष्यंत अपनी मां की दवा लेने जा रहा था, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया।

पीड़िता ओमवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी दीक्षित के घर के सामने रवि, दीक्षित, नंदू, सागर, विक्की और ड्राइवर अनिकेष ने एकराय होकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और चाकुओं से दुष्यंत पर हमला कर दिया। हमले में दुष्यंत लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। परिजनों का आरोप है कि ठाकुर पूरन सिंह ने पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है।

तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर बिजली घर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से तीन मुख्य आरोपियों विजय प्रताप उर्फ नंदू पुत्र ठाकुर पूरन सिंह, अनिकेष कार चालक व ​रवि (निवासी नसीरपुर) को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में ठाकुर पूरन सिंह सहित सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास (307 IPC), दंगा भड़काना और घातक हथियारों से हमला करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News